Spread the love

छिंदवाड़ा। भारतीय सेना के प्रति सम्मान और आभार जताने के लिए निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में सांसद बंटी विवेक साहू लगातार शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में सारना ग्रामीण मंडल में निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ग्राम सारना से किया गया। इस दौरान तिरंगा वाहन रैली में शामिल लोगों द्वारा लगाये गये भारत माता और भारतीय सेना के जयकारों से सारना सहित कई गांव गुंजायमान हो गए थे।
          सारना मंडल के कई गांवों में निकाली गई तिरंगा यात्रा में सांसद बंटी विवेक साहू प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस दौरान सांसद श्री साहू के साथ सैकड़ों की संख्या में मोटरसाईकिल और चौपहिया वाहनों से शामिल हुए नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता और भारतीय सेना के जयघोष के नारे लगाए। इस दौरान अपने संदेश में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि हमें हमारी सेना पर गर्व है, हमारी सेना के पराक्रम से हमें गर्व की अनुभूति होती है। हमारी भारतीय सेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से अपनी वीरता, शौर्यता और पराक्रम का परिचय दिया।

  • इन गांवों से निकली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा में सांसद बंटी विवेक साहू के साथ सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। यह यात्रा सारना से प्रांरभ होकर ग्राम पिपरिया वीसरा, खैरी भुताई, पांजरा, चन्हियाकलां, चन्हिया खुर्द, बोहनाखैरी, पाथखेड़ा, नवेगांव होते हुये ग्राम घाट परासिया पहुंची। घाट परासिया में राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

  • तिरंगा यात्रा में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, अंकुर शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवीय, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, डॉ.रमेश उसरेठे, रेखनसिंह चौधरी, रूपसिंह पटेल,नितेश पटेल,प्रहलाद पटेल,बहादुर सिंह चौधरी,भरत साहू,देवेन्द्र विश्वकर्मा,मोतीलाल साहू, नरेश ठाकुर, अनुज चौधरी, जयप्रकाश डेहरिया, हरिपाल उसरेठे, सौरभ सक्सेना, रूपेश साहू, संतोष चंद्रवंशी, अमित रघुवंशी, शुभम रघुवंशी, धुव्र डेहरिया, हरीश ठाकुर, हेमंत साहू, अर्जुन साहू, महेन्द्र जंघेला, कैलाश पाल,शिशिर चौरिया, धर्मेन्द्र पटेल,लक्ष्मण उसरेठे,उमेश साहू,प्रकाश उसरेठे, देवीराम वर्मा, गौतम पटेल,संदीप यादव,विजय मसराम,धर्मेन्द पाल,शिवकुमार वर्मा,कुबेर वर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, वहीद मंसूरी, चंद्रपाल पटेल, गोपाल पटेल, संदीप चौरे, धनकुमार पटेल, कमलनाथ पटेल, राजेश पटेल, सुशील चौधरी, रामजी, विकास पटेल, आशीष वानखेड़े,रामकुमार सोनी, मनोहर पटेल,धर्मेन्द चौधरी, आशीष पटेल, बलमान चौरिया, गेनसिंह वानखेड़े,राहुल वर्मा, झनकलाल बजौलिया, सुरेश जैन, रामनारायण चौरे, रामसिंह, हरिराम पाल,संदीप पटेल, कुलदीप कराड़े, पुरूषोत्तम अहिरवार, राजकुमार अहिरवार, फुलेश सूर्यवंशी, मंजू सराठे, संगीता परतेती, सुनील ठाकरे, संतकुमार यदुवंशी,करण युदवंशी, राजेश तिवारी, बंटी साहू, अमर सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवी समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी,भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *