Spread the love

छतरपुर। जिला मुख्यालय पर गंगायच गांव के पास गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विक्रमपुर की सुधा यादव अपने पति अशोक यादव के साथ गोरा गांव से निमंत्रण कर सुबह साढ़े 5 बजे अपने घर लौट रही थी। तभी गंगायच के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन सुधा की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं अशोक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतिका का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *