एक आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
छतरपुर। शुक्रवार रात पशु तस्करी का मामला सामने आया है। हिंदू जोड़ो संगठन को सूचना मिली कि दमोह से महोबा मंडी के बूचड़खाने की ओर पशुओं से भरी पिकअप जा रही है। रात करीब 2 बजे संगठन के कार्यकर्ता मातगुवां थाना क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने पिकअप (MP 34 L 1594) को रोका और पुलिस को सूचना दी। वाहन में 5 भैंस और एक पड़वा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। हिंदू जोड़ो संगठन के राहुल मिश्रा उर्फ संजू ने बताया कि उन्हें हीरापुर से सूचना मिली थी। दो पिकअप भैंसों से भरी निकली थीं। सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। सुबह साढ़े 4 बजे एक पिकअप को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। मातगुवां टीआई अंकुर चौबे छुट्टी पर हैं और मामले की जानकारी ले रहे हैं।
