Spread the love

खरगोन। जिले में अवैध शराब का परिवहन बदस्तुर जारी है, तस्कर कभी बाईक तो कभी चार- पहिया वाहनों के जरिये एक गांव से दूसरे गांव, फालिये तक शराब पहुंचा रहे है। हालांकि अवैध शराब की बिक्री और धर पकड़ पर पुलिस मॉनिटरिंग सिस्टम भी मजबूती से काम कर रहा है। अंदड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे ही शातिर तरीके से महिंद्रा कार में हो रही शराब तस्करी का खुलासा किया है। कार्रवाई में कार से 336 लीटर देशी.विदेशी के साथ दो तस्करी में लिप्त युवको को गिरफ्तार किया गया है। शराब की किमती 80 हजार 500 रूपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 22.23 मई की दरमियानी रात्री को मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम अंदड तरफ से रेहगांव की ओर आ रही एक महिंद्रा कार को रोका गया। कार में 02 व्यक्ति बैठे दिखाई दिए। उन्होंने अपने नाम राधे पिता सरदार मुजाल्दे निवासी बोरखेडा एवं गब्बर पिता प्यारसिग सोलकी बोरखेडा गडी का होना बताया। कार को चेक करने पर उसमें कुल 33 पेटी में 336 लीटर अवैध देशी.विदेशी शराब पाई गई। शराब के साथ कार जब्त करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *