
खरगोन । एक सप्ताह पहले खेत से चोरी हुए कृषि उपकरण मामले में पुलिस को सफलता मिली है। सनावद थाना पुलिस ने दो चोरों के साथ ही चोरी के उपकरण खरीददार को भी गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की खासियत यह रही कि एक सप्ताह पहले चोरी हुए रिपर मशीन की तलाश के दौरान एक साल पहले चोरी हुए अन्य रिपर मशीन की गुत्थी भी पुलिस ने सुलझा ली।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम खनगांवखेडी निवाासी ने सूचना दी थी कि 18 एवं 19 मई की दरमियानी रात्री को खेत में रखी गेहू कटाने की करीब 5 लाख 25 हजार रुपए कीमत की रिपर मशीन चोरी कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। इस दौरान मौके पर व आसपास के क्षेत्र व सभी संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले गए, जिसमे घटना स्थल पर कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया गया। चिन्हित किए संदिग्ध ग्राम लोहारी के रहने वाले कार्तिक पिता दिनेश पटेल निवासी लोहारी थाना सनावद व सुरेन्द्र पिता नंदु पिता दुलेसिंह मुजाल्दे इटारिया थाना निंबोला जिला बुरहानपुर हाल मुकाम ग्राम लोहारी घटना के बाद से मशीनरी की दुकान पर देखे गये थे। दोनों को मुखबिर की सूचना के आधार पर बासवा रोड से अभिरक्षा में लिया गया। मनोवैज्ञानिक तरीके व बारीकी से पूछताछ करने पर दोनो ने उक्त चोरी को कारीत करना स्वीकार किया। दोनों की निशानदेही पर रिपर मशीन को बासवा रोड पर नहर तरफ जाने वाले रोड पर लगभग 1 किमी आगे जंगल झाडियो से बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने 01 वर्ष पूर्व चोरी कर 01 रिपर मशीन दिनेश पिता परसराम पटेल निवासी ग्राम लोहारी थाना सनावद को बेचना भी स्वीकार किया। इस पर दिनेश पटेल को भी अभिरक्षा में लिया व उसके कब्जे से 01 वर्ष पूर्व चोरी हुई 01 रिपर मशीन को बाड़े से जब्त किया गया। घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकल को जब्त किया गया है। आरोपियों का पुलिस रिमान्ड लेकर पूछताछ की जाएगी।
