Spread the love

झूठे केस में फसाने की धमकी भी दी
भोपाल। हबीबगंज थाना इलाके में एमपीईबी के असिस्टेंट इंजीनियर की पत्नी से एक जालसाज ने वकील बनकर 40 हजार रुपए ऐंठ लिए। इंजिनियर और उनकी पत्नी का विवाद चल रहा है। विवाद सुलझाने के नाम पर आरोपी ने रकम ले ली, बाद में जब इंजीनियर ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने झूठे केस में फसाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हेमराज सिंह शाक्य उमरिया के बिरसिंहपुर की एमपीईबी शाखा में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर पदस्थ है। उन्होनें लिखित शिकायत करते हुए बताया की साल 2021 में उनकी शादी पूजा शाक्य से हुई थी। लेकिन 2023 में से दोनों के बीच आये दिन कलह होने लगी। विवाद के चलते हेमराज की पत्नी ने अशोका गार्डन पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था, जिसके बाद गौरवी संस्थान में दोनों की काउंसलिंग चल रही थी। इसी दौरान हेमराज शाक्य के पास अभिषेक उपाध्याय नाम के एक व्यक्ति का फोन आया और उसने अपने आप को गौरवी संस्थान का वकील बताते हेमराज को पत्नी से विवाद को सुलझाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने हेमराज से पैसों की मांग की और पैसे न देने पर झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी। जिसके बाद हेमराज ने उसे करीब 40 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद भी जब आरोपी पैसों की मांग करने लगा तो सहायक अभियंता ने बार काउंसिल और गौरवी संस्थान से जानकारी जुटाई तब उन्हें पता चला की अभिषेक उपाध्याय नाम का कोई वकील वहां रजिस्टर्ड नहीं है। हेमराज ने आरोपी की बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी पहचान जुटाने के प्रयास शुरु कर दिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *