Spread the love

इन्दौर / सिवनी। मूलतः सिवनी निवासी एक युवती ने डिप्रेशन में फांसी लगाकर जान दे दी। वह नर्सिंग की पढ़ाई के लिए करीब तीन महीने पहले इन्दौर आ किराए का कमरा लेकर अपनी पढ़ाई कर रही थी। फांसी लगाने से पहले उसने दीवार पर लिखा भी कि.. मैं नर्स नहीं बन सकी…। घटना हीरानगर थाना क्षेत्र की है। हीरानगर थाना पुलिस के अनुसार आशा कानूनगो उम्र पच्चीस साल जो कि सिवनी की रहने वाली थी ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगा ली। वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। मकान मालिक की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है उन्होंने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है। पूछताछ में मकान मालिक नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि कल रविवार को जब उसके घरवाले उसे कॉल कर रहे थे और कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने उसे काॅल किया जिसके बाद जब उसने कमरे में झांका तो अंदर आशा फंदे पर लटकी दिखाई दी। मामले में मकान मालिक के अनुसार, छात्रा ने दीवार पर लिखा है कि वह सरकारी नर्स नहीं बन सकी, इसलिए डिप्रेशन में जान दे रही है। वहीं हीरानगर थाना प्रभारी पीएल शर्मा ने दीवार पर कुछ लिखे होने तथा किसी सुसाइड नोट के मिलने की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *