Spread the love

2 वाहनों से मुक्त कराए 27 गौवंश, 4 गिरफ्तार
खरगोन। सनावद पुलिस ने शातिर तरीके से पंजाब और हरियाणा पासिंग आयशर वाहन में हो रही गौवंश तस्करी के प्रयास को नाकाम किया है। दो वाहनों को जब्त कर इसमें क्रुरता से भरे हुए 27 गौवंश मुक्त कराते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों वाहनों में पटियों का पार्टिशन बनाकर गौवंश बांधकर रखे गए थे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में गौरक्षको पर हुए जानलेवा हमले के बाद गौरक्षक सहित पुलिस गौवंश तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी रख रही है। जिसके चलते जिले में गौवंश तस्कर गौवंश तस्करी के नित नए जतन कर रहे है। कभी पिकअप, कभी आयशर तो कभी ट्रक- कंटेनरसे वाहनों में तस्करी हो रही है। यहां तक की पुलिस सख्ती को देखते हुए रास्ते भी बदले जा रहे है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इंदौर.इच्छापुर रोड पर थाने के सामने सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आयसर वाहन क्रमांक एचआर 58डी 3067 को रोका, जिसमें 02 व्यक्ति बैठे थे, जिन्होंने अपना नाम जितेन्द्र पिता सोरण राम निवासी घीड थाना कुंजपुरा जिला करनाल हरियाणा एवं हरिश पिता छोटे उर्फ जाहिद निवासी मकान नंबर 1165 सराय बेहलीम थाना सीटी कोतवाली जिला मेराठ उ.प्र का होना बताया। पुलिस टीम ने रोके गए आयसर वाहन को चेक किया जिसमें क्रुरतापूर्वक गौवंश पाए गए। वाहन से 18 गौवंशों को मुक्त कराते हुए वाहन जब्त किया है।
इसी तरह एक और आयसर वाहन क्रमांक पीबी 11 डीए 2912 को वाहन चेकिंग के दौरान अवैध गौवंश परिवहन की शंका के आधार पर रोका गया। वाहन में अमरीकसिह पिता हरभजनसिह निवासी छजू माजरी राजपुरा थाना फोकल पेंट जिला पटियाला पंजाब एवं मोहम्मद एहसान पिता मुस्तफा पठान निवासी दधेरु खुर्द थाना चरथावल जिला मुजफ्फर नगर उ.प्र का होना बताया। वाहन चेक करने पर 09 गौवंश भरे पाए गए। वाहन सवार लोगों के पास गौवंश परिवहन करने व खरीदने के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *