Spread the love

गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
भोपाल। देहात क्षेत्र के सूखीसेवनिया थाना इलाके में 11वीं की छात्रा के साथ उसके पिता के दोस्त के साले द्वारा दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आई है। आरोपी युवक बीते तीन महीनो से उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था। लगातार ज्यादती से किशोरी गर्भवति हो गई जिसके बाद परिवार वालो को जानकारी लगी। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में स्थित ग्राम पिपालिया बाज में रहने वाली 17 साल की किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है। उसके घर पर पिता के दोस्त के साले आरोपी आकाश यादव का आना-जाता रहता था। घर पर आने के दौरान छात्रा की उससे पहचान हो गई थी, इसके बाद आकाश ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत कर उससे नजदीकियां बढ़ा ली। आरोप है की करीब तीन महीने पहले छात्रा जब घर पर अकेली थी, उसी दौरान आकाश उसके घर पर जा धमका और उसे अकेला पाकर जर्बदस्ती उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। ज्यादती के बाद आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकाते हुए बदनाम करने की धमकी दी। नाबालिग के चुप रहने से आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और वह लगातार उसका दैहिक शोषण करने लगा। कुछ दिन पहले छात्रा को पेट में दर्द होने की शिकायत पर परिवार वाले उसे इलाज के लिये लेकर गये। चेकअप के बाद डॉक्टर ने बताया की किशोरी गर्भवति है। परिजनो ने जब उससे पूछताछ की तब किशोरी ने बताया की आकाश तीन महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे जहॉ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *