Spread the love

छोटे भाई ने पहन लिये थे बड़े भाई के कपड़े, इससे गुस्सा हो गया था बड़ा भाई
भोपाल। शहर के अरेरा हिल्स थाना इलाके में बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया गया है कि मृतक छोटे भाई ने बड़े भाई की जींस की पेंट पहन ली थी। इस बात को लेकर बड़ा भाई गुस्सा हो गया। दोनों के बीच पहले बहसबाजी फिर मारपीट हो गई। मारपीट के बीच ही शैतान बने बड़े भाई के सिर पर खून सवार हो गया और उसने छोटे भाई के गले पर चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में थाना पुलिस ने हत्या का मामला कायम कर आरोपी बड़े भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अुनसार थाना क्षेत्र के भीम नगर में रहने वाले मुन्ना गिरी (55) की पत्नी का देहांत हो चुका है। उसके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा ओमकार गिरी (22) और छोटा विवेक गिरी (19) हैं। दोनों भाई शादी पार्टियों में वेटर का काम करते हैं। रविवार-सोमवार की आधी रात करीब 1 बजे विवेक घर आया था। उस समय उसने बड़े भाई ओमकार की जींस पेंट पहनी हुई थी। विवेक ने उसे अपने कपड़े पहनना का मना किया इसी बात को लेकर ओमकार का छोटे भाई से विवाद होने लगा। बहसबाजी से शुरु हुआ विवाद गाली-गलौच फिर मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट के दौरान ओमकार ने घर में रखा चाकू उठाकर छोटे भाई विवेक के गले पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू का वार गले पर गहरा लगने से विवेक की मौके पर ही मौत हो गई थी। आसपास के लोगो का कहना है की रात को विवेक की हत्या के बाद ओमकार ने अलसुबह 5 बजे तक शव को घर में ही पड़ा रहने दिया और किसी को नहीं बताया। बाद में जब मृतक के पिता ने शव देखा तब उन्होनें चीखते हुए पड़ोसियों को बुलाया। आसपास के लोग वहॉ पहुंचे इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर शुरुआती कार्यवाही के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। शुरुआती बातचीत में मृतक के पिता ने पुलिस को बताया है की दोनों बेटों के बीच आये दिन इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। वहीं आरोपी भाई ओमकार गिरी ने पुलिस को बताया की छोटा भाई विवेक आए दिन उसके कपड़े और जूते पहन कर चला जाता था। उसने पहले भी कई बार उसे ऐसा न करने की समझाइश दी थी, लेकिन वह उसके साथ दुर्व्यवहार करता था। इतना ही नहीं छोटा भाई पिता के साथ ही आये दिन बदसलूकी कर मारपीट कर देता था। बताया गया है की दोनों भाई पहले कई बार एक-दूसरे की शिकायत लेकर थाने पहुंच चुके हैं।
पुलिस का मानना है, कि छोटे भाई को चाकू मारने के बाद उसे तड़पता छोड़कर ओमकार घर से भाग गया था। वह शहर से बाहर भागने की कोशिश में था, लेकिन टीम ने उसे भोपाल स्टेशन के पास से पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *