किसानों व उद्यमियों से प्रदर्शनी में पहुंचकर लाभ लेने का किया आग्रह आधुनिक कृषि उपकरणों की लगाई गई प्रदर्शनी

नरसिंहपुर। तीन दिवसीय कृषि उद्योग समागम मेले का शुभारंभ 26 मई को किया जा चुका है। मेले में विभिन्न कृषि आधारित आधुनिक यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने बताया कि तीन दिवसीय कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ किया जा चुका है। यहाँ विभिन्न विभागों की लगभग 90 से अधिक स्टॉल लगायी गई है। इस प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि तकनीकों, यंत्रों एवं नवाचारों का व्यापक प्रदर्शन किया गया है। ड्रोन आधारित कृषि तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त उपकरण, पॉवर स्प्रेयर, सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र, जैविक एवं नैनो फर्टिलाइज़र सहित विविध नवीनतम संसाधनों को भी प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, जैविक एवं नैनो उत्पादों, पशुपालन और महिला सशक्तिकरण से जोड़ते हुए उन्हें आधुनिक, टिकाऊ और लाभकारी कृषि प्रणाली की ओर प्रेरित करना है। कलेक्टर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे इस कृषि उद्योग समागम मेले में आकर प्रदर्शनी का अवलोकन करें और आधुनिक व नवीन तकनीकों की जानकारी लें। उन्होंने कहा कि मेले में प्रदर्शनी के अलावा कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी लेकर अपनी कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान करें।

किसानों को मिल रही आधुनिक यंत्रों की जानकारी
जिले के किसानों ने इन आधुनिक यंत्रों की जानकारी ली। खेती में होने वाले फायदों के बारे में भी जाना। एमपी स्टेट एग्रो इडस्ट्रीज डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल के श्री सतीश पाल कहते हैं कि राज्य सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक यंत्रों की जानकारी देने के उद्देश्य से यह उद्योग समागम मेले का अयोजन किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि समागम मेले में एमपी स्टेट एग्रो इडस्ट्रीज डेव्हरलमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल को स्टॉल लगाने का मौका मिला। एमपी स्टेट एग्रो इडस्ट्रीज डेव्हपलमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल के श्री सतीश पाल ने किसानों को मवेशियों के पानी पीने के लिए केटर डिंकिंग वाटर टेंकर के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह टेंकर ग्रामीण क्षेत्र एवं गौशालाओं के लिए अति उपयोगी है। उन्होंने बताया कि मंडी में किसानों द्वारा लाई गई उपज का सफाई, छनाई, ट्रांसफर, ग्रेडिंग तुलाई एवं बेगिंग द्वारा रियायती दरों पर मूल्य संवर्धन है। मेकेनाईज्ड ग्रेन सेग्रेगेशन सिस्टम एक ऐसा अभिनव एवं उन्नत सिस्टम है, जिसकी सहायता से उपज को एक ही बार में सफाई, छनाई, ट्रांसफर, ग्रेडिंग, तुलाई एवं बेग में भरा जा सकता है। यह अभिनव सिस्टम अत्यंत कम खर्चे एवं समय में सभी प्रकार की उपज की ग्रेडिंग कर सकता है। यह सिस्टम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल जो भारत सरकार का संस्थान है से टेस्टेड एवं अनुमोदित है। किसान सेवा केन्द्र में इसे स्थापित किया जाता है, तो मंडी समिति द्वारा स्वयं सहायता समूह या महिला कृषक समूह के माध्यम से इसे ऑपरेट कर किसानों की फसल रियायती दर पर सफाई, छनाई, ट्रांसफर, ग्रेडिंग, तुलाई एवं बेगिंग कर कृषकों की उपज का मूल्य संवर्धन किया जा सकता है। किसानों को मंडी में उनकी फसल को उचित दाम प्राप्त हो सकेगा। मंडी द्वारा किसानों की उपज के मूल्य संवर्धन के लिए यह अभिनव प्रयोग किसान सेवा केन्द्र के माध्यम से किया जा सकता है।
