Spread the love

शातिर बदमाश सहित 2 अन्य गिरफ्तार
जबलपुर। क्राईम ब्रांच तथा खमरिया पुलिस ने खमरिया ओलंपिक स्टेडियम के पास मैदान में पिस्टल और चाकू लेकर घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक कारतूस और दो चाकू जब्त किए है|
खमरिया थाना प्रभारी श्रीमति सरोजनी टोप्पो ने बताया कि क्राईम ब्रांच और खमरिया पुलिस ने गत दिवस खमरिया ओलंपिक स्टेडियम के पास मैदान में पिस्टल और चाकू लेकर घूम रहे सोनपुर खमरिया निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ बबलू यादव, ढूड़ी पिपरिया सोनपुर के आगे खमरिया निवासी 22 वर्षीय रंजीत कुमार कुशवाहा और दुर्गा मंदिर के पास घाना निवासी 36 वर्षीय जॉय एन्थोनी को गिरफ्तार कर लिया है| तलाशी लेने पर धर्मेन्द्र उर्फ बबलू यादव के पास से एक पिस्टल और एक लोडेड कारतूस, रंजीत कुशवाहा एवं जोय एन्थोनी के पास से 1-1 बटनदार चायना चाकू जब्त किए है। पुलिस ने धर्मेन्द्र यादव के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
इसी प्रकार रंजीत एवं जोय एन्थोनी से 2 चाकू जप्त करते हुये दोनों के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
बताया गया है के आरोपी धर्मेन्द्र यादव अपराध प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध पूर्व से अवैध वसूली, मारपीट, आबकारी, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट, आदि के 23 अपराध पंजीबद्ध है। इसी प्रकार जोय एन्थोनी के विरूद्ध मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के 3 अपराध पंजीबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *