Spread the love

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में झिन्ना मोहल्ला आमाहिनौता, विपशना आश्रम मोड़ के पास धुआंधार रोड और व्हीआईपी गेट के आगे स्वर्गद्वारी रोड़ भेड़ाघाट में अवैध हथियार की तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन तलवारें जब्त की है|
भेड़ाघाट थाना प्रभारी श्रीमति पूर्वा चौरसिया ने बताया कि गत रात मुखबिर की सूचना पर झिन्ना मोहल्ला आमाहिनौता में तलवार लेकर खड़े कबाड़ी मोहल्ला आमाहिनौता निवासी 22 वर्षीय शेख मुबीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तलवार जप्त की गई है। इसी प्रकार गत रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विपशना आश्रम मोड़ के पास धुआंधार रोड में दबिश देते हुए पंचवटी भेड़ाघाट निवासी 21 वर्षीय आरोपी अजय झारिया को गिरफ्तार उसके पास से तलवार जब्त की है|
इसी तरह गत रात वार्ड नंबर 2 भेड़ाघाट निवासी 23 वर्षीय आरोपी आकाश बर्मन को व्हीआईपी गेट के आगे स्वर्गद्वारी रोड भेड़ाघाट से गिरफ्तार उसके कब्जे से तलवार जब्त की है|
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *