छिंदवाड़ा । कोतवाली थाना अंतर्गत मानसरोवर कॉम्पलेक्स के समीप रविवार सोमवार की दरम्यिानी रात गंभीर रूप से घायल हुए यश लोखंडे ने उपचार के दौरान मंगलवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। दो दिन पहले उसे नागपुर से वापस छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया था यहां उसे गहन चिकित्सा ईकाई में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। चिकित्सक उसकी रात दिन उसकी देख भाल करते रहे बावजूद इसके यश की हालत और बिगड़ती गई देर रात उसकी सांसे थम गई। गौरतलब है कि तीन दिन पहले २५-२६ मई की दरम्यिानी रात कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक हर्षित शर्मा ने तेज लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए बाईक सवार यश लोखंडे और रुद्रांश राजपूत को मानसरोवर कॉम्पलेक्स के समीप टक्कर मार दी थी। हादसे में गुलाबरा निवासी गली नंबर १७ निवासी यश पिता ललित लाखंडे गंभीर रूप से घायल हो गया था उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल से नागपुर रेफर किया गया था जहां डॉक्टरों ने उसका ब्रेन डेड घोषित किया था और उसे वापस छिंदवाड़ा भेज दिया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार-बुधवार की दरम्यिानी रात उसकी सांसे थम गई, जबकि दूसरे घायल रुद्रांश राजपूत का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी आरक्षक हर्षित शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
