Spread the love

एक महीने पहले ही हुई थी शादी पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की
शिवपुरी । शिवपुरी में एक शख्स को शादी करना महंगा पड़ गया। इस मामले में एक नवविवाहिता ने अपने पति को नींद की गोलियां खिलाई और घर के जेवर, नगदी, मोबाइल लेकर फरार हो गई। पति ने अब पुलिस से गुहार लगाई है। जिले के ग्राम डामरोन कला के अभिषेक वंशकार (22) पुत्र मोहन वंशकार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी कुछ दिनों पहले ही शादी हुई थी और पत्नी ने उसे खाने में नींद की गोलियां खिला दी और घर का जेवर, नगदी और मोबाइल चोरी कर कर ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नींद की खोली खिलकर ले गई जेवर, नगदी और मोबाइल –
जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामरोन कला के अभिषेक वंशकार (22) पुत्र मोहन वंशकार ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी 30 अप्रैल को ग्राम परसौंदा निवासी युवती निशा के साथ हुई थी। शादी के बाद अचानक उसकी पत्नि 27 मई की रात को स्थिति अचानक बदल गई और घर से सामान चोरी कर कहीं चली गई। पीड़ित पति ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पति ने पुलिस को बताया है कि उसकी नवविवाहिता ने नींद की खोली खिलकर ढ़ाई लाख के जेवर, 30 हजार नगदी और मोबाइल चुरा लिया।

खाने में दी नशे की गोलियां-
पुलिस को पीड़ित अभिषेक ने बताया कि उसे उसकी पत्नि ने रात को खाने में नशे की गोलियां दी हैं। गोलियों के असर से अभिषेक गहरी नींद में सो गया, जिसका फायदा उठाकर उसकी पत्नी निशा घर में रखे करीब ढाई लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर, 30 हजार रुपए नगद और हाल ही में खरीदा गया करीब 10 हजार रुपए का मोबाइल लेकर फरार हो गई। जब उसकी नींद खुली तो पत्नि गायब थी। उसकी तलाश की तो कोई पता नहीं लगा। इसके बाद वह पुलिस के पास शिकायत करने के लिए आया है। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *