
भुवनेश्वर। सीबीआई ने ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर चिंतन रघुवंशी को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को यह जानकारी सामने आई है। एजेंसी को गुरुवार को सूचना मिली कि रघुवंशी भुवनेश्वर के एक खनन व्यवसायी से 20 लाख रुपए की रिश्वत लेने जा रहा है। सीबीआई ने मौके पर पहुंचकर 2013 बैच के इंडियन रेवन्यू सर्विस अधिकारी रघुवंशी को पकड़ा और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
