
दो आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी। जिले की करैरा पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ा है। जो सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से गांजा तस्करी के लिए आए थे पुलिस ने इनके पास से 4 किलो से ज्यादा गांजा जप्त किया है। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी की तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गांजा और कार दोनों जप्त कर लिए हैं।
स्विफ्ट डिजायर कार से गांजा की तस्करी कर रहे थे-
करैरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्मशान घाट रोड स्थित महुअर नदी के रपटे के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनू विश्वकर्मा (28) निवासी मुगावली, हाल निवासी करैरा और लखन जाटव (58) निवासी ग्राम लालपुर के रूप में हुई है। दोनों सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से गांजा की तस्करी कर रहे थे। करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई के अनुसार कार की तलाशी में अगली सीट के नीचे से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी मिली। इसमें तीन पैकेट में कुल 4.120 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी इसका कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सके। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गांजा और कार दोनों को जब्त कर लिया है।
चेकिंग के दौरान कार में मिला गांजा-
पुलिस ने बताया है कि मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान एक सफेद कलर की डिजायर कार क्रमांक एमपी 07 जेडजी 0722 को रोका गया था। पुलिस ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर ड्राईबर के बगल वाली शीट जिसपर लखन जाटव बैठा था जिसके नीचे पैरदान पर एक सफेद रंग प्लास्टिक की बोरी रखी मिली बोरी खाकी जैसे रंग के कागज के पैकेट जो सेलो टैप से पैक थे उनको खोलकर चैक किया तो उनमे मटमेले रंग का सूखी हुई पत्तियां , कलिया बीच मे आपस मे लिपडी हुई मिली बोरी मे 03 पैकेट रखे हुए थे तथा बोरी मे गांजा का होना स्वीकार किया।
