
बालाघाट। बिरसा थाना पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सटोरियों में मानेगांव निवासी बालाराम पिता बुडूल मानेश्वर उम्र ३२ वर्ष और अशोक पिता अघनू यादव उम्र ३२ वर्ष शामिल है। सटोरियों के खिलाफ पुलिस ने ४ (क)सार्वजनिक द्यूत अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मानेगांव में लोगों को लालच देकर अवैध रुप से सट्टा पर्ची लेने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर २९ मई को पहुंचकर कार्यवाही की। इस दौरान बालाराम मानेश्वर और अशोक यादव को मौके से गिरफ्तार किया गया। बालाराम के पास से ६६० रुपए नगद और अशोक के पास से ७४० रुपए व दोनों के पाास से सट्टा-पट्टी, पेन को जब्त किया है। दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। दोनों ही सटोरियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों का जेल वारंट जारी किया गया। जिसके चलते दोनों ही आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक शिवलाल परते, प्रधान आरक्षक चंद्रकुमार डेहरिया, भरत सिंह परते, आरक्षक रामेश्वर धुर्वे, शिवकुमार शर्मा, जगदीश धुर्वे, विकास श्रीवास, सम्हारु मेरावी, भूपेंद्र मरावी, गजेंद्र यादव, अर्पित धुर्वे का योगदान रहा।
