Spread the love

छिन्दवाड़ा। इनर ग्राउंड में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित आदिवासी प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभांरभ सांसद बंटी विवेक साहू ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऊर्जा और स्फूर्ति से भरपूर युवाओं का खेलों के प्रति लगाव देखकर मन प्रफुल्लित हो जाता है। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडियों का उत्सावर्धन किया साथ ही उनके द्वारा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
           महापौर विक्रम अहके ने बताया कि आदिवासी प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान कुल 16 टीमे भाग लेगी। जिसमें विजेता टीम को 31 हजार एवं ट्राफी और उप विजेता टीम को 21 हजार एवं ट्राफी प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर ज़िला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव जी, महापौर विक्रम अहके, युवा भाजपा नेता अजय सक्सेना, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष ए एस उईके, मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पटेल, राजू नरोटे, विजय कुमरे, एस वी इवनाती, हेमकरण तिरकाम, रघुवर शाह, लाल सिंह मरावी, सीवी उइके, विनोद कुर्राम सहित सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी और खिलाड़ी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *