Spread the love

सौ करोड़ के लेनदेन मामले में यूपी बिहार के व्यापारियों ने घटना को दिया अंजाम
इन्दौर। विवादित गुटका कारोबारी किशोर वाधवानी के साथ आज दोपहर एक बजे के करीब उसके घर के नजदीक माणिकबाग ब्रिज के पास कुछ लोगों ने सड़क पर ही जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले ये लोग बिहार यूपी से है और ये भी पान मसाला व्यापारी ही है। मामला करीब सौ करोड़ रुपए के लेनदेन का है। घटना का विडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गया है जिसमें किशोर वाधवानी को कार से जबरदस्ती निकाल उसके साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। यूपी-बिहार से आए इन व्यापारियों ने वाधवानी की कार को रास्ते में रोका और उसे कार से बाहर उतार दिया इस दौरान उसके गार्ड ने बंदूक निकाली तो वह भी उन लोगों ने छीन ली। घटना जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस आपसी विवाद की बातचीत के चलते वापस लौट आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारपीट करने वाले लोग यूपी बिहार के लग रहे थे उन्होंने वाधवानी को जबरदस्ती कार से निकालकर मारपीट करते पास की एक दुकान में ले जाने की कोशिश की, जहाँ जमकर धक्का-मुक्की हुई। बताया जा रहा है कि ये व्यापारी कई दिनों से किशोर वाधवानी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह न तो उनसे मिल रहा था और न ही उनका पैसा दे रहा था। जिसके बाद तीन दिन पहले 50 से अधिक व्यापारी इंदौर में आकर किशोर वाधवानी से संपर्क करने की कोशिश करते रहे लेकिन असफल रहने पर उन्होंने सोमवार को उसकी रेकी कर उसकी कार रोक उसके साथ ऐसा व्यवहार किया। मामले में किसी तरह की कोई पुलिस रिपोर्ट की जानकारी नहीं मिली है वहीं बताया जा रहा है कि वाधवानी ने उन लोगों का पैसा दे मामला खत्म कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *