
3 पिस्टल, 29 कारतूस, 1 मोटर सायकिल जप्त
जबलपुर। बेलबाग और क्राईम ब्रांच की टीम ने रामलीला मैदान के पास अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 पिस्टल, 29 नग कारतूस और 1 बाईक जब्त की हैं|
बेलबाग थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि गत दिवस मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच और बेलबाग की पुलिस ने रामलीला मैदान के पास कारतूस लेकर खड़े ओमटोरिया के पीछे लालमाटी निवासी 18 वर्षीय मोहित रजक उर्फ कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है| कारतूस के संबंध में पूछताछ करने पर 20 जिंदा कारतूस ओमटोरिया लालमाटी निवासी 32 वर्षीय आशीष मिश्रा से लेना बताया। तलाशी करने पर जिला पंचायत कार्यालय के पास आरोपी आशीष मिश्रा को संदिग्ध हालत में बाईक सहित पकड़ा गया| आरोपी के पास रखे पिट्ठू बैग के अंदर तीन नग देशी पिस्टल मेग्जीन और तीन जिंदा कारतूस मिले| पुलिस ने आरोपी आशीष मिश्रा के कब्जे से 3 पिस्टल मय मैगजीन एवं 9 जिन्दा कारतूस एवं मोटर सायकिल तथा मोहित रजक से 20 कारतूस जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी।
