Spread the love

जबलपुर। बरगी चौकी अतंर्गत टोडरमल बरगी डेम के पास चल रहे एक जुए के फड़ पर पुलिस ने छापा मारकर 13 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगद 28 हजार 400 रुपए एवं 12 मोबाइल जब्त किए हैं|
बरगी थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि गत दिवस मुखबिर की सूचना पर चौकी बरगी नगर में टोडरमल बरगी डेम के पास जुआ मन्ना खेल रहे गलगला सरस्वती मंदिर के पास थाना बेलबाग निवासी 26 वर्षीय अमित गोतेल, ठक्कर ग्राम किलकारी वार्ड हनुमानताल निवासी 45 वर्षीय मो.बकील, 4 खंबा बारात घर के सामने हनुमानताल निवासी 27 वर्षीय सरादल खान, 4 खंबा बारात घर के पास हनुमानताल निवासी 32 वर्षीय बकील अंसारी, ठक्करग्राम हनुमानताल निवासी 35 वर्षीय नियाज हैदर, ठक्कर ग्राम हनुमानताल निवासी 40 वर्षीय जलील अहमद, ठक्करग्राम हनुमानताल निवासी 32 वर्षीय अब्दुल सगीर, गलगला मुमताज बिल्डिंग बेलबाग निवासी 31 वर्षीय मोह. अमीर, गलगला मस्जिद के पास कोतवाली निवासी 32 वर्षीय इरफान खान, ठक्करग्राम हनुमानताल निवासी 35 वर्षीय मो. अहमद, 4 खंबा हनुमानताल निवासी 28 वर्षीय मोह. सिकंदर, मिलौनीगंज गोहलपुर निवासी 30 वर्षीय तोज मोहम्मद और दीनानाथ क्रासिंग निवासी 26 वर्षीय मोह. हुसैन मंजूर को गिरफ्तार उनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते तथा नगदी 28 हजार 400 रुपये 12 मोबाईल फोन जप्त किए है| पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *