Spread the love

विदेश में रह रहे व्यक्ति के फर्जी दस्तावेज बनाकर किया जमीन का सौदा, जांच में हुआ खुलासा
अशोकनगर। जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में जमीन की रजिस्ट्री में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। अमेरिका में रह रहे व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की बिक्री कर दी गई। उप पंजीयक अन्विति तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मामला ग्राम सागर अथाई के सर्वे क्रमांक 258/4/1, रकबा 8.621 हेक्टेयर जमीन से जुड़ा है। 25 अप्रैल को इस जमीन की रजिस्ट्री की गई थी। लेकिन बाद में जांच में सामने आया कि इस रजिस्ट्री में प्रयुक्त दस्तावेज और आधार कार्ड फर्जी थे। शिकायत के अनुसार, जमीन के मालिक मूलजीभाई उस समय अमेरिका में थे और इस सौदे से उनका कोई लेना-देना नहीं था। मूलजीभाई गुजरात के रहने वाले हैं और पूर्व में ऑस्ट्रेलिया में भी रह चुके हैं। जांच में पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मूलजीभाई के नाम पर फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की। जमीन की रजिस्ट्री नीतू यादव के नाम पर की गई, जिसमें गोपाल शर्मा की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। प्रशासन ने इस प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई थी, जिसने संबंधित सभी व्यक्तियों के बयान लिए और दस्तावेजों की मूल पड़ताल की। जांच के बाद फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई।
इन धाराओं में मामला दर्ज, जांच जारी:
बहादुरपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 61 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है। डिस्टिक रजिस्टार शैलेंद्र सिंह चौहान बताया कि जनसुनवाई में शिकायत प्राप्त हुई थी उसके बाद जांच समिति बनाई गई मुंगावली एसडीएम में जो मूलजी भाई अमेरिका में रहते हैं उनसे फोन पर बात भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *