Spread the love

पूछताछ पर आरोपी के घर से बरामद हुआ और 03 किलो गांजा
गुना |
पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं, तस्करों आदि पर निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रभारी एसडीओपी चांचौडा श्री महेन्द्र गौतम के पर्यवेक्षण में चांचौडा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद साहू और उनकी टीम द्वारा बीते रोज अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बाईक पर गांजा तस्करी कर रहा नशा तस्कर गिरफ्तार कर जिससे 315 ग्राम गांजा बरामद किया गया था । पूछताछ पर आरोपी के घर से और 03 किलो गांजा बरामद हुआ, इस प्रकार प्रकरण में आरोपी से कुल 3.315 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है ।
गौरतलब है कि गत् 2 जून 25 के दोपहर में जिले के चांचौडा थाना पुलिस द्वारा इलाका भ्रमण के दौरान पेंची रोड रेलवे अंडर ब्रिज के पास से नशा तस्कर सोनू पुत्र श्यामलाल प्रजापति उम्र 22 साल निवासी ग्राम भैंसुआ थाना चांचौडा को 315 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था, साथ ही आरोपी से तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त कर जिसके विरुद्ध चांचौडा थाने में अप.क्र. 216/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । आरोपी सोनू प्रजापति ने पूछताछ पर अपने घर पर और भी गांजा रखा होना बताये जाने पर पुलिस द्वारा आरोपी सोनू कुशवाह की निशादेही पर उसके घर से 03 किलोग्राम गांजा और बरामद किया, इस प्रकार पुलिस ने आरोपी सोनू कुशवाह के कब्जे से प्रकरण में कुल 3.315 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है । पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार साहू, उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह गौर, उपनिरीक्षक मोहर सिंह गवली, सउनि राकेश भील, आरक्षक सत्येन्द्र लोधी, आरक्षक बृजेन्द्र सोलंकी एवं आरक्षक राकेश भिलाला की उललेखनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *