Spread the love

पुलिस ने 150 सीसीटीवी खंगाल 24 घंटो में ही तीनो आरोपियो को दबोचा
भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने सरेराह हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपियो को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियो ने इलाके में रौब दिखाने और दहशत फैलाने के लिये हवाई फायर किये थे। बदमाशो के पास से स्कार्पियो, रायफल और कारतूस जप्त किये गये है।
टीआई महेश लिल्हारे ने जानकारी देते हुए बताया की बीती 2 मई की करीब आधी रात को बिना नम्बर व काले रंग की स्कार्पियो में सवार बदमाशों ने रायफल से पब्लिक प्लेस में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे। मामले में पुलिस ने स्वतं संज्ञान लेते हुए अज्ञातआरोपियो के खिलाफ मामला कायम कर उनकी तलाश शुरु की। टीम ने करीब 150 सीसीटीवी फुटेज की चैन बनाते हुए घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की स्कार्पियो कार सहित उसमें सवार तीनो बदमाशों की पहचान जुटाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियो में अंशु सिंह गुर्जर पिता सर्जन सिंह गुर्जर (20) निवासी रतन कालोनी जेल रोड थाना निशातपुरा आटो डील और ट्रैवल्स का काम करता है, वहीं दूसरा आरोपी ऋषभ कुमार शर्मा पिता राजेन्द्र कुमार शर्मा (22) निवासी बी सेक्टर राजीव नगर, अयोध्यानगर एक होटल में काम करता है। तीसरा आरोपी मोहित महेश्वरी पिता राजेश महेश्वरी (24) भी निशातपुरा थाने में स्थित शांति नगर का रहने वाला है, और प्राइवेट नौकरी करता है। पूछताछ में आरोपियो ने बताया की उन्होनें अपना रौब जमाने के लिये हवाई फायर किये थे। आरोपियो के पास बरामद रायफल के संबध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *