Spread the love

पुलिस ने दबोचा, 16 लाख के जेवरात, नगदी बरामद
भोपाल। अवधपुरी थाना पुलिस के हत्थे एक ऐसा शातिर नकवजन चढा है, जो अपने मंहगे शौक और नशे की लत को पुरा करने के लिये चोरी की वारदातो को अंजाम देता था। आरोपी सूने मकानो की रैकी करता फिर उन पर धावा बोलकर माल उड़ा लेता था। उसके पास से करीब 16 लांख के जेवरात सहित नगदी बरामद की गई है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सौम्या ग्रीनविले बी डी ए रोड अवधपुरी निवासी फरियादी अंकुर बबेले पिता अशोक कुमार बबेले (33) ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की बीती 22 मई की शाम वह मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित अपने गृह नगर नौगांव जिला छतरपुर सहित गया था। 28 मई को जब वह वापस आकर घर के दरवाजे का ताला खोल कर अंदर गया तो पता चला की सारा सामान बिखरा पडा है। और घर की बालकनी के दरवाजे उखाड कर अंदर घुसे चोर सोने के जेवरात समेट कर ले गये। इसी कॉलोनी में रहने वाले फरियादी तरुण रिहानी, राघबेन्द्र सिंह चौहान और दिवेश गौतम ने पुलिस को बताया की उनके मकान का सेन्टर लांक खिडकी से हाथ डालकर खोल कर अज्ञात आरोपी सोने के जेवरात चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जॉच शुरु की और जल्द ही मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी रोहित पाल पिता नंदकिशोर पाल (27) निवासी कृष्ण मंदिर के पास बंगरसिया थाना मिसरोद को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी जप्त की है। आरोपी रोहित ने एमबीए किया है, और एक निजी कंपनी में सुपरवाईजर की नौकरी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *