Spread the love

भोपाल। मिसरोद पुलिस ने बडी सफलता पाते हुए गुजरात के रहने वाले एक अन्तर्राजीय गिरोह दो आरोपियो को दबोचा है। आरोपी दिन के समय मकानो और दुकानो की रैकी करते फिर मौका पाकर चोरी की वारदातो को अंजाम देते थे। पूछताछ में आरोपियो ने भोपला के थाना बागसेवनिया, मिसरोद सहित थाना सतलापुर, मण्डीदीप जिला रायसेन क्षेत्र की आधा दर्जन चोरी की घटनाओ का खुलासा किया है। थाना प्रभारी मिसरोद मनीषराज सिंह भदौरिया ने बताया की फरियादी गुलशन पटेल निवासी चिकलौद रोड बंगरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था की बंगरसिया मार्केट मे उनकी प्रांजल हार्डवेयर के नाम से दुकान है। बीती 4 जून की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के शटर का बीच का हिस्सा टेढा है, और नीचे से शटर 3-4 फीट उठा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर के गल्ले मे रखी नगदी सहित अन्य सामान गायब था। इतना ही नहीं उनके साथ ही मार्केट की अन्य 2-3 दुकानो के शटर तोड कर भी चोरी की गई है। मामला कायम कर पुलिस ने चोरो की तलाश शुरु की। टीम को पता लगा की थाना इलाके सहित आस-पास के थाना क्षेत्र बागसेवनिया, सतलापुर मण्डीदीप में बीते दिनो मे हुई चोरी की घटनाओ का तरीका एक जैसा ही है। आगे की छानबीन में मुखबिरो ने बतायसा की कुछ संदिग्धो चोरी की वारदातो के बाद खेतो मे होते हे दीपडी गांव के पीछे कलियासोत नदी की तरफ जाते हुए नजर आये है। इसके बाद टीम ने कलियासोत नदी के किनारे पेडो के बीच छुपे आरोपी अलिया डामोर पिता कसना डामोर (29) निवासी ग्राम कदुआ थाना धानपुर जिला दाहोद गुजरात, और शंकर मिनामा पिता सन्या मिनामा (35) निवासी, ग्राम बिल्या गुजरात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो की निशानदेही पर पुलिस ने हजारो की नगदी सहित लोहे की टॉमी, टॉर्च, गमछा जप्त किया है। आरोपियो के खिलाफ मिसरोद सहित थाना बागसेवनिया, दीपनगर थाना मण्डीदीप रायसेन और थाना सतलापुर रायसेन में मामले दर्ज है। दोनो आरोपियो से चोरी की अन्य घटनाओ के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *