Spread the love

शहर से बाहर भागने कि फिराक में थे बदमाश
भोपाल। शहर की टीटी नगर थाना इलाके में पुराने अपराधिक मामले में डायवर पर राजीनामा करने के लिये दबाव डालते हुए मारपीट कर गोली चलाने वाले बदमाशों को 12 घंटो में ही सलाखो के पीछे पहुचां दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियदर्शनी नगर में रहने वाले 21 लोकेश अहिरवार ने बताया की वह टैवल एजेंसी में ड्रायवरी की नौकरी करता है। बीती रात वह अपने घर के पास खड़ा था, उसी समय आरोपी तिलक कामले, प्रिंस, पूरब बिश्वास, स्मईली उर्फ तनिष्क, प्रियांश, निहाल वहां आ धमके। करीब एक साल पहले दोनो पक्षो के बीच विवाद हुआ था, उस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कांउटर एफआईआर दर्ज की थी। यह केस कोर्ट में विचाराधीन है। इसी मामले में कोर्ट में राजीनामा कराने के लिये तिलक कामले अपने साथियो को लेकर रात करीब 12 बजे लोकेश के घर पहुंचा था। मामले में समझौता करने के लिए बदमाश उस पर दबाव बना रहे थे। जब लोकेश ने राजीनामा करने से इंकार किया तब आरोपियों ने उसे घेरकर जमकर मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने डराने के लिए उस पर कट्टे से फायर कर दिया लेकिन गोली दीवार में जा लगी। इसके बाद आरोपी उसे धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। गोली चलने की खबर लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बदमाशो की धरपकड़ के लिये घेराबंदी भी की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके। आरोपियो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। बदमाशो की गिरफ्तारी के लिये बनाई गई 4 टीमों ने घटना स्थल से लेकर भोपाल, मण्डीदीप, 11 मील, अयोध्या बायपास, मिनाल, नीलबढ, रातीबढ, गाँधी नगर, कोलार रोड तक लगे लगभग 200-300 से कैमरो के फुटेज चैक किये गये। फुटेज के आधार पर टीमो को मुखबिरों से सूचना मिली कि गोली चलाने वाले बदमाश भोपाल से बाहर भागने की फिराक में है। इससे पहले बदमाश फरार हो पाते पुलिस ने उन्हें बोर्ड ऑफिस के पास से घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने बताया की पकड़े गये सभी आरोपियो आदतन बदमाश है, उनके खिलाफ शहर के कई थानों में अनेक मामले दर्ज है। गोली कांड के मुख्य आरोपी तिलक कामले के खिलाफ शहर के कई थानों में हत्या का प्रयास, घर के अंदर घुसकर मारपी, बलवा, अडीबाजी, लूट, आबकारी जैसे दर्जन भर से अधिक संगीन प्रकरण दर्ज है। आरोपियो में शामिल तिलक कामले उर्फ लौढे पिता संतोष कामले (21) निवासी बंगाली कालोनी पंचशील नगर के खिलाफ 15 मामले दर्ज है। वहीं प्रिंस पिता शेषराव बावस्कर (18) निवासी प्रियदर्शनी नगर टीटी नगर के खिलाफ 2, पूरब पिता गोविन्द विश्वास (19) निवासी प्रियदर्शनी नगर टीटी नगर के खिलाफ आधा दर्जन अपराधिक प्रकरण आरोपी प्रियांश उर्फ गोलू पिता अजय खिलारे (21) निवासी प्रियदर्शनी नगर टीटी नगर के खिलाफ 3, निहाल उर्फ पूरब उर्फ पूरन पिता भारत निक्कम (18) निवासी बंगाली कालोनी पंचशील नगर के खिलाफ 7 और इस्माईली उर्फ तनिष्क मीणा पिता वीर सिंह मीणा (18) निवासी बंगाली कालोनी पंचशील नगर के खिलाफ 1 अपराधिक प्रकरण दर्ज है। बदमाशो के पास से पुलिस ने देशी पिस्टल, खोका, वारदात के लिये इस्तेमाल किये गये 3 दो पहिया वाहन जप्त किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *