Spread the love

शुटिंग के लिये नरसिंहपुर से बुलाकर होटल में ठहराया था टीम को -आरोपियो में नाबालिग भी शामिल
भोपाल / नरसिंहपुर। शहर के मंगलवारा थाना पुलिस ने नरसिंहपुर में एक इवेंट कंपनी चलाने वाले युवक के साथ जालासाजी कर लाखो कीमत के केमरे सहित शुटिंग में काम आने वाला 10 लाख का माल उड़ाने वाले आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियो ने फरियादी को शादी में शूटिंग कराने का झांसा देकर भोपाल बुलाया और होटल में ठहराने के बाद उन्हें खाना खिलाने के लिये बाहर ले गये, इसी बीच शातिर होटल के कमरे में रखे उनके लाखों रुपए के कीमती कैमरे चोरी कर चंपत हो गए। थाना पुलिस के अनुसार फरियादी अनिकेत कुमार चौधरी पिता छत्तर सिंह चौधरी (23) ने लिखित शिकायत करते हुए बताया की वह नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र स्थित कनवास में रहते हैं। उनका शादी पार्टी में वीडियो शूटिंग का काम है। बीती 25 मई को उनके मोबाइल पर फोन आया था। दूसरी और से बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अनुराग कर्मा बताते हुए कहा की उसे अशोका गार्डन में एक शादी समारोह की शूटिंग कराना है। बातचीत करने पर शुटिंग किये जाने का सौदा 42 हजार रुपए में तय हुआ। शातिर अनुराग ने फरियादी को भरोसा दिलाने के लिए अनिकेत के भेजे क्यूआर कोड पर पांच हजार रुपए एंडवास ट्रांसफर कर दिए। और आधा काम होने पर आधी रकम देने की बात तय हुई। एंडवास मिलने के बाद 1 जून की रात लगभग करीब 11बजे अनिकेत शुटिंग में काम करने वाले अपने साथियो अनमोल मेहरा, हरिओम चौधरी, प्रकाश रैकवार और गणेश जाटव के साथ जन शताब्दी एक्सप्रेस से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आ गया। स्टेशन से अनिकेत ने अनुराग कर्मा को फोन किया। उसने कहा की उसका भाई रुपेश उसे लेने के लिये आ रहा है। इसके बाद एक अन्य मोबाइल नंबर से अनिकेत के पास फोन आया। उसने उन सभी को बुलाकर टैक्सी में बैठाकर मंगलवारा थाना इलाके मे स्थित श्री सांई राम होटल लेकर पहुंचा। यहां कमरा नंबर 103 में उन्हें ठहराया गया था।

कमरे में पहुंचने पर फरियादी और उसके साथियो ने शूटिंग के काम आने वाले कैमरा, ड्रोन कैमरा, वीडियो कैमरा, बाउंस लाइट, लैपटॉप, दो हजार की नगदी सहित अन्य सामान रख दिया। इसके बाद खुद को रुपेश बताने वाले आरोपी युवक कमरे की चाबी अपने पास रखते हुए सभी को खाना खिलाने के लिये नादरा बस स्टेंड पर स्थित पंचवटी होटल लेकर पहुंचा। यहां रुपेश लघुशंका का बहाना बनाकर चला गया। खाना खाने के बाद अनिकेत ने उसे फोन लगाया तो उसका मोबाइल बंद आया। इसके बाद उसने अनुराग को फोन लगाकर बात की तब उसने कहा कि वह अभी रुपेश को कॉल कर उसे बता रहा है। लेकिन थोड़ी देर बाद उसका फोन भी बंद हो गया। रात करीब दो बजे वह सभी होटल के कमरे में पहुंचे। कमरे की चाबी रुपेश के पास होने के कारण उन्होनें होटल मैनेजर से कहकर कमरा खुलवाया। जब वह कमरे के भीतर पहुचें तो देखा की यहॉ रखे उनके कीमती केमरे सहित नगदी भी गायब थी। होटल के कैमरे देखने पर आरोपी रुपेश और उसके साथ मौजूद एक युवक उनका का सामान ले जाते नजर आया है। पुलिस ने जॉच के बाद अनुराग को नामजद करते हुए उसके अन्य साथी के खिलाफ जालसाजी का मामला कायम कर उनकी तलाश शुरु की।

फुटेज सहित अन्य तकनीकी सुरागो के आधार पर जारी छानबीन के दौरान टीम ने मुखविर से मिली सुचना पर बुधवार को वादरात में शामिल एक किशेार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियो की पहचान राजाराम ठाकुर पिता महेश ठाकुर (20), अभयराम उईके पिता सुरेन्द्र सिंह उईके (26), भगवत ठाकुर पिता करोडी ठाकुर (24) निवासी, ग्राम धनगॉव थाना सिलवानी जिला रायसेन के रुप में हुई। उनका चौथा आरोपी साथी नाबालिग है। टीम ने उनकी निशानदेही पर चोरी किये गये तीन मास्टर लैंस कीमती कैमरे, ड्रोन कैमरा, बाउंस लाईट, पोटा लाईट, लेपटाँप कपड़े और उसका पर्स जिसमें जरुरी दस्तावेज सहित 2 हजार की नगदी रखी थी, जप्त कर लिया है। आगे की पूछताछ में गिरोह ने बताया की इसी तरह की वारदात उन्होने पूर्व में थाना अशोकागार्डन में भी अंजाम दी थी। जॉच के दौरान अशोकागार्डन थाने में मामला दर्ज होना पाया गय। पुलिस ने गिरोह से उस मामले में भी 3 लाख का माल जप्त किया है। गिरोह से आगे की पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *