Spread the love

खुद को गोरक्षक बताने वाले भाजपा नेता, खड़े रहकर स्लाटर हाउस का काम करवा रहे थे

ग्रामीणों में आक्रोश महापौर के घेराव की दी चेतावनी, विधायक समर्थकों ने की तोड़फोड़
इन्दौर। 2018 में शुरू हुए बेटमा के स्लाटर हाउस निर्माण कार्य पर देपालपुर से तात्कालिन कांग्रेस विधायक विशाल पटेल और जिला भाजपा अध्यक्ष चिंटू वर्मा के विरोध के चलते उसका निर्माण कार्य तात्कालिक कमलनाथ सरकार ने रूकवा दिया था, परन्तु अब फिर इसका निर्माण कार्य शूरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पीपीपी माडल पर बनाएं जा रहे इस स्लाटर हाउस का निर्माण कार्य कोर्ट आदेश के बाद पुनः शुरू किया गया है। देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के बेटमा के माचल के ललेंडी गांव में बनाएं जा रहे इस स्लाटर हाउस के लिए बकायदा निगम ने टैंडर निकाला था, जो सादिफ को मिला था। और उसने ही अब निर्माण कार्य शुरू किया है। लेकिन इस स्लाटर हाउस के निर्माण कार्य के पुनः शुरू होने की सूचना ग्रामीणों ने जैसे ही देपालपुर के बीजेपी विधायक मनोज पटेल और उनके समर्थकों को दी उन्होंने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच तोड़फोड़ करते निर्माण कार्य का विरोध किया और वहां काम करने वाले मजदूरों को भगा दिया। वहीं इस स्लाटर हाउस के पुनः निर्माण कार्य शुरू किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जब कमलनाथ सरकार में विरोध के बाद इसका निर्माण कार्य रोक दिया गया था तो हिन्दू वादी भाजपा सरकार में फिर क्यों शुरू करने दिया जा रहा है और वो भी हिन्दू वादी संगठन और नेताओं के संरक्षण में। ग्रामीणों का आरोप लगाते हुए कहना है कि स्लाटर हाउस निर्माण कार्य शुरू होने के दौरान मौके पर विधर्मी और आपराधिक मामलों में लिप्त लिस्टेड लोगों के साथ हिन्दू वादी और खुद को गोरक्षक बताने वाले भाजपा नेता, खड़े रहकर स्लाटर हाउस का काम करवा रहे थे। ग्रामीणों का आरोप लगाते हुए कहना है कि क्या सत्ता परिवर्तन व नेताओं के हृदय परिवर्तन व एक पार्टी से दूसरी में जाने के बाद फिर स्थिति बदली है क्या इसकी संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से भी शिकायत की जाएगी वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी है कि यदि इस स्लाटर हाउस को निरस्त नहीं किया गया तो महापौर का घेराव भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *