Spread the love

जबलपुर। म.प्र. शासन गृह विभाग ने जबलपुर के रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य और सीएसपी बरगी थाने में पदस्थ आरक्षक जयकुमार चौधरी को केएफ रुस्तमजी अवार्ड से पुरुस्कृत किया हैं| अवार्ड, पुरूस्कार नियम 2013 मे निहित प्रावधानों के अंतर्गत परम विशिष्ठ श्रेणी में एक रिवाल्वर व प्रमाण पत्र, अति विशिष्ठ श्रेणी में एक बारह बोर गन व प्रमाण पत्र, तथा विशिष्ठ श्रेणी मे नगद 50 हजार रूपये व प्रमाण पत्र से अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया जाता है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने दोनों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *