
इन्दौर । मेघालय हनीमून मनाने गये और लापता हुए इन्दौर के नव दम्पत्ति राजा रघुवंशी और सोनम में से राजा रघुवंशी का लापता होने के बारह दिन बाद शव मिलने के बाद अब सोनम की तलाश जारी है। अलग-अलग टीमों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है इसी बीच पुलिस टीम को उन दोनों का एक और सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें सोनम जो सफेद शर्ट पहनी हुई दिखाई दे रही है, वही राजा के शव के पास सर्च टीम को मिली थी। इस नये सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि दोनो अपना सामान छोड़ने के लिए स्कूटर से शिलांग के होम स्टे पहुंचे थे। और होम स्टे से वो तुरंत भी सामान छोड़ वापस चले गए थे। इस दौरान सोनम बाहर ही रही थी वहीं राजा सामान रखने अंदर तक गया था। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा स्कूटर भी बाद में उसी जगह लावारिस पड़ा मिला था, जहां राजा का शव मिला था। पुलिस को मिले इस 4 मिनट 53 सेकंड सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम दोनों ही काले जैकेट पहने दिखाई दे रहे हैं। सोनम ने वही जैकेट पहनी है, जो राजा के शव के पास खून से सना हुआ मिला था। सीसीटीवी फुटेज में राजा रजिस्ट्रेशन डेस्क पर कर्मियों से बात करता दिखाई दे रहा है। वहीं ये दोनों भी एक दूसरे से सामान्य रूप से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सोनम ने अपनी जैकेट उतार बाल भी ठीक किए। पुलिस के अनुसार यह सीसीटीवी फुटेज 22 मई की है। हालांकि इससे एक दिन पहले ही दंपति अपने परिवार से संपर्क खो दोनों लापता हो गए थे। और उसके बाद राजा का शव इसी होम स्टेट से करीब 20 किलोमीटर दूर गहरी खाई में मिला था।
