Spread the love

इन्दौर । फार्म हाउस संचालक के साथ आपसी विवाद के चलते मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। मामला लसूडिया थाना क्षेत्र का है जहां बायपास स्थित अरंडिया इलाके के कोको फार्महाउस संचालक के साथ बदमाशों ने लाठी-चैन से जमकर मारपीट कर दी थी जिसे लहूलुहान हालत में फार्महाउस के कर्मचारी अस्पताल लेकर पहुंचे और लसूड़िया थाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपी मोहक शुक्ला, अनिल बरवेले, राजदीप नायक, कालू गिर, संदीप बागले और रंजीत बागले है उनके खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। लसूडिया थाना पुलिस के अनुसार अरंडिया इलाके के साकार एनआरआई प्लॉट के कोको फार्म में बुधवार रात विवाद हो गया था। विवाद का कारण फार्म संचालक राहुल सिंह द्वारा मंगलवार रात कस्टमर कोमल शुक्ला को फार्म आने से मना करना था। क्योंकि वह फार्म पर विवाद कर रहा था। अगले दिन करीब एक बजे कोमल का भाई बदमाशों के साथ कार क्रमांक DL 10 CT 0601 से फार्म हाउस पहुंचा और गेट पर चौकीदार राजू को हटाकर राहुल से विवाद करने लगा। बदमाशों ने राहुल को बेसबॉल के डंडे, चैन स्पाकेट कवर और लाठी से जमकर पीटा। इसी बीच बचाव करने चौकीदार राजू, भतीजा राज्यवर्धन और महिला कर्मचारी आए तो उनके साथ भी बदमाशों ने जमकर मारपीट की और उसके बाद आरोपी भाग गये। गंभीर रूप से घायल राहुल को कर्मचारी अस्पताल लेकर पहुंचे और वहीं से लसूड़िया थाना पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस ने कोको फार्म के सीसीटीवी चेक किए और इसके बाद बदमाशों को न्यू लोहा मंडी से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बदमाशों को पकड़ने के लिए जब टीम पहुंची तो वे पुलिस देख भागने लगे इसी हड़बड़ाहट में उनकी कार दीवार में जाकर घुस गई जिससे उसके आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ बदमाशों को हादसे में चोट भी आई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *