Spread the love

देवरीकलां । सुखचैन वार्ड के लोगों ने एसडीओ भी शशिकांत सरयाम को ज्ञापन देकर एक शराबी व्यक्ति द्वारा गंदी हरकतें करने की शिकायत की है। जिस पर देवरी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञापन में कहा गया कि सुखचैन वार्ड निवासी राजेश पिता प्रकाश तिवारी द्वारा सार्वजनिक रूप से अधिवक्ताओं एवं देश के विभिन्न नेताओं, महापुरुषों एवं मोहल्ले के लोगों को अश्लील क्रियाकलाप करता है और गालियां देता है, जिससे पूरे वार्ड के लोग लंबे समय से परेशान हैं। जिस पर कार्रवाई की मांग की थी। ज्ञापन देने वालों में सुभाष चौबे, संतोष चौबे, अखिल दुबे, विनीता दुबे, सुमन लता, जयंती, अनूप विश्वकर्मा, गोलू चौरसिया, छोटू ठाकुर, गोविंद ठाकुर, नंदू ठाकुर, अनिल नायक, सरमन, गोरेलाल, रजनीश जैन सोमिल जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस मामले में देवरी थाना पुलिस ने शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित राजेश को गिरफ्तार किया और उस पर धारा 151 की कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *