Spread the love

8 ट्रेक्‍टर ट्रॉली, 04 डम्‍पर किए गए जप्‍त
नर्मदापुरम। कलेक्टर सु सोनिया मीना के निदे्रशानुसार अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरूद्ध खनिज,राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही जारी है। खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा 01 जून को रेत का अवैध परिवहन करते हुए ग्राम-कजलास से 02 ट्रेक्टर ट्राली एवं ग्राम-कोठरा से 01 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया। 04 जून 2025 को ग्राम-सोनखेड़ी से 01 ट्रेक्टर ट्राली, 05 जून 2025 को ग्राम-शाहपुर से 01 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। 06 जून 2025 को ग्राम-मोहासा से 01 डम्पर को मिट्टी का अवैध उत्खनन करते, ग्राम-डोंगरवाड़ा तह. – नर्मदापुरम से रेत का अवैध परिवहन करते हुए 01 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया है। 07 जून 2025 को नर्मदापुरम में 03 ओवरलोड डम्पर क्रमांक-एम.पी.38एच0360, एम.पी.04एच.ई.5691, आर.जे. 17 जी.व्ही. 1117 एवं 08 जून 2025 को करवला घाट से रेत का अवैध परिवहन करते हुए 01 ट्रेक्टर ट्राली एवं भोपाल तिराहा से पत्थर / मुरूम का परिवहन करते हुए 01 ट्रेक्टर ट्राली जप्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाने में खड़ा कराया गया है। कार्यवाही में मती नीता कोरी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), दिवेश मरकाम, खनि अधिकारी नर्मदापुरम, पिंकी चौहान, खनि निरीक्षक, कृष्णकांत सिंह परस्ते, प्र० खनि निरीक्षक एवं होमगार्ड बल उपस्थित रहा। उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *