Spread the love

बेलखेड़ा में वारदात, आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर। बेलखेड़ा थाना अतंर्गत ग्राम नयाखेड़ा में शराबी पिता द्वारा मां पर कुल्हाड़ी से किए जा रहे जानलेवा हमले को भांपते हुए बौखलाये नाबालिग बेटे ने कुल्हाड़ी छुड़ाकर पिता को दे मारी, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई| पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है|
घटना के संबंध में बेलखेड़ा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नयाखेड़ा निवासी 40 वर्षीय गोविंद मल्लाह शराब के नशे में घर आया और अपनी पत्नी रेवती बाई माल्लाह के साथ गालीगलौज करने लगा| इस दौरान उसने मारपीट शुरु कर दी| विरोध करने पर घर का सामान आंगन में फेंक दिया। झगड़ा करते हुए पति ने जमीन पर पटका और हत्या करने की नीयत से पत्नी से हमला करने वालें थे तभी नाबालिग बेटे ने पिता के हाथ से कुल्हाड़ी छीनकर उन पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले से गोविंद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए और चंद मिनिट में उनकी मौत हो गई।
झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची बेलखेड़ा पुलिस को घर के आंगन में रक्तरंजित लाश मिली। पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 301 (1) का मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की विस्तृत जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *