Spread the love

महिला ने खुद को गैरशादीशुदा बताते हुए नजदीकियां बढ़ाईं तथा निकाह करने के लिए तैयार कर लिया

भोपाल। खुद को अविवाहित बताकर महिला एक वृद्व गुना से भोपाल ले आई। यहां पर उसने बुजुर्ग से निकाह किया और दो साल के भीतर बुजुर्ग की कार अपने नाम करवाई तथा लाखों रुपए भी ऐेठ लिए। बुजुर्ग के पास जब पैसे खत्म हो गए तो उसने बुजुर्ग को घर से निकाल दिया पीड़ित वृद्व फिलहाल पुराने शहर के एक लॉज शरण लिए हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी व अड़ीबाजी समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। निशातपुरा पुलिस ने बताया कि 74 वर्षीय रफीक अहमद गुना जिले के रहने वाले हैं। दो साल पहले वे रुबीना बी (परिवर्तित नाम) नाम की महिला के संपर्क में आए थे। रुबीना की एक महिला रिश्तेदार के बीच दोनों के बीच पहचान हुई था। रफीक की पत्नी नहीं थी, तथा वे अकेले थे जबकि उनके पास लाखों रुपए की संपत्ति थी। महिला ने खुद को गैरशादीशुदा बताते हुए नजदीकियां बढ़ाईं तथा निकाह करने के लिए तैयार कर लिया। 35 साल की होने के बाद रुबीना ने 74 साल के रफीक अहमद से शादी की तैयारी की तथा उन्हें गुना से भोपाल लेक आ गई। यहां पर दोनों हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद में रहने लगे। यहां पर महिला ने बुजुर्ग से निकाह भी कर लिया। दो साल के भीतर व महिला ने बुजुर्ग की कार अपने नाम पर करा ली साथ ही 25 लाख रुपए से अधिक की नगदी व सामाने ऐंठ लिया। पिछले दिनों जब बुजुर्ग के पास पैसे खत्म हो गए तो महिला ने बुजुर्ग को घर से निकाल दिया। इसी दौरान बुजुर्ग का यह भी पता चला कि महिला पहले से ही शादीशुदा है। बुजुर्ग ने मामले की शिकायत पुलिस को की थी। पुलिस ने जांच के बाद महिला व फरहान नाम के युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *