
थाना कोहेफिजा पुलिस ने किया शातिर ठगो को गिरफ्तार किया
भोपाल। फरियादीया सीमा ठाकरे ने दिनाक 27.05.2025 को थाना आकर अज्ञात आरोपी द्वारा फोन के माध्यम से उसकी दुकान से 03 फ्रिज , 01 कुलर ,01 एलईडी टीवी बुक करके चिनार पैलेश कोहेफिजा से बिना पैसे दिये लेकर चले जाने की रिपोर्ट किया था, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमाक 305/2025 धारा 316(2) बीएनएस का प्रकरण दर्ज किया था एवं फरियादी संजय दुबे ने थाना आकर अज्ञात आरोपी द्वारा फोन के माध्यम से उसकी दुकान से 01 VOLTAS कम्पनी की 1.5 टन का AC बुक करके गुलमोहर हाईट्स कोहेफिजा से बिना पैसे दिये लेकर चले जाने की रिपोर्ट किया था जिसपर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमाक 306/2025 धारा 316(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
शहर की भोली भाली जनता के साथ अज्ञात आरोपी द्वारा लगातार एक ही तरिके से की जा रही ठगी की घटनाओ पर लगाम लगाने एवं माल मुलजिम की पतारसी हेतु पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अवधेश गोस्वामी द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था, उक्त तारतम्य में जोन-3 रियाज इकबाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 03 श्रीमती शालिनी दीक्षित द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिये जाकार ACP शाहँजानाबाद अनिल वाजपेई के मार्गदर्शन मे अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई जिसमे टीम के द्वारा दुकान के कर्मचारियो से पूछताछ , प्राप्त मोबाईल नंबर की सीडीआऱ , कैफ एवं तकनिकी साक्ष्य तथा मुखबिर सूचना के आधार पर सन्देही आऱिफ उर्फ नदीम एवं कैफ खान को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपीगण के कब्जे से फरियादिया से बईमानी पूर्वक बिना पैसे दिये प्राप्त किया गया मसरूका जप्त किया गया है।
आरोपीगण के कब्जे से 02 VOLTAS कम्पनी के 1.5 टन के अतिरिक्त AC चोरी का मसरूका होने के संदेह मे धारा 35(ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस मे जप्त किये गये है ।आरोपी को जेआर पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी- 1. आऱिफ उर्फ नदीम पिता स्व. मोहम्मद खलील उम्र 25 साल निवासी मकान नंबर 1/3, मंगलवारा रोड छावनी थाना मंगलवारा हाल गली नंबर 02, मकान नंबर 26,गोल्डन स्टोर के पास बागफरहत अफजा ऐशबाग भोपाल।
- कैफ खान पिता स्व. मुसाहिद खान उम्र 19 साल निवासी मकान नबंर 335, गली नंबर 08, आऱिफ नगर थाना गौतम नगर भोपाल।
जप्त मसरूका- (01). VOLTAS कम्पनी के 03 AC ,1.5 टन वजनी कीमती 150000/-
(02). एक whirlpool कम्पनी का फ्रिज कीमती 23000- रूपये
(03). 02 GEM कम्पनी की फ्रिज कीमती 30000-रू
(04) एक CROMA कम्पनी की टीवी कीमती 14000-रूपये
(05) एक इन्डूयसायर कम्पनी का कूलर कीमती 8000/-रू
(06) घटना मे प्रयुक्त आरोपी की होण्डा साईन मोटर सायकल
(07) घटना मे प्रयुक्त आरोपी कैफ की पल्सर NS-150 मोटर सायकल
आरोपीगण के कब्जे से कुल 225000/- रूपये का मसरूका एवं घटना मे प्रयुक्त 02 मोटर सायकल जप्त की गई है।
