
गुना | नशे के विरूद्ध अभियान के तहत गुना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 1.10 लाख की 11 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर को दबोचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात गुना कोतवाली से पुलिस की रात्रि गश्त टीम को जज्जी बस स्टेंड के पीछे एक व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस की गाडी देखते ही वहां से भागने लगा जिसके संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस फोर्स द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया । जिसने पूछताछ पर अपना नाम दिनेश पुत्र सरमन प्रजापति निवासी नररुल्ला कॉलोनी मोहना जिला ग्वालियर का होना बताया । जिसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस द्वारा उसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 1.10 लाख रुपये की बरामद हुई। जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। जिससे बरामद स्मैक के संबंध में पूछने पर उसके द्वारा उक्त स्मैक सोनू रावत निवासी ग्राम अम्बाखेड़ी छबडा जिला बारां राजस्थान से खरीदकर बेचने हेतु लेकर आना बताया । जिस पर से स्मैक क्रय-विक्रय में संलिप्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 354/25 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, उपनिरीक्षक कुशल पाल, प्रधान आरक्षक मनोज शर्मा, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा, आरक्षक नरेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक आदित्य कौरव, आरक्षक कपिल व्यास एवं केंट थाने से आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक विनीत शर्मा व सायबर सेल से आरक्षक धीरेन्द्र राजवत और आरक्षक कुलदीप भदौरिया की विशेष भूमिका रही है ।
