आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया

इन्दौर। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिर एक नाम बदलकर दुष्कर्म करने वाले लव जिहादी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र का है। और आरोपी यूसुफ पुत्र अय्यूब खान निवासी खजराना ने खुद को मुकेश बताकर पहले युवती से नजदीकियां बढ़ाईं, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब युवती को उसकी असलियत पता चली तो उसने धर्मांतरण का दबाव बनाते विडियो फोटो वायरल करने की धमकी दी। जानकारी लगने के बाद पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कनाड़िया थाना पुलिस के अनुसार पच्चीस वर्षीय युवती ने पुलिस को दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि वह मूलतः उज्जैन की रहने वाली है और वर्तमान में इंदौर की स्कीम नंबर 78 में एक डॉक्टर के यहां काम करती है। डेढ़ साल पहले वह एक सहेली की बर्थडे पार्टी में राउ स्थित एक ढाबे पर गई थी, जहां उसकी मुलाकात यूसुफ से हुई। उसने अपना नाम मुकेश बता फोन नंबर दे किसी भी मदद के लिए संपर्क करने को कहा। उसके बाद उनके बीच बातचीत शुरू हुई। वह अलग-अलग कारों से इंदौर में उसे घुमाने लगा इस दौरान उसने उसे शादी का प्रस्ताव भी दिया और कहा कि वह नौकरी छोड़ दे, उसका सारा खर्च वही उठाएगा। कुछ समय बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। कुछ दिन पहले एक पार्टी में उसका एक दोस्त उसे साहिल कहकर बुला रहा था। संदेह होने पर युवती ने उसका पर्स चुपके से देखा तो उसमें उसकी यूसुफ खान नाम की आईडी मिली। जब उसने उससे इसके बारे में पूछा तो आरोपी ने बताया कि हां वह मुस्लिम है और शादी के लिए उसको मुस्लिम धर्म परिवर्तन अपनाना पड़ेगा। जब उसने इंकार किया तो मुकेश उर्फ युसुफ ने उसके साथ मारपीट करते उसके फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। वह बहुत डर गई थी इसके बाद उसने इस बात की जानकारी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मानसिंह राजावत और अंकित विश्वकर्मा को दी। दोनों ने युवती के साथ मिलकर आरोपी को फ्लैट से पकड़ा और कनाड़िया थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकेश उर्फ यूसुफ पुत्र अय्यूब खान निवासी खजराना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (दुष्कर्म), 323 (मारपीट), 506 (धमकी) और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
