Spread the love

सोशल मीडिया पर विवादित और अश्लील रील बनाकर पोस्ट करती थी
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन उर्फ कमल कौर भाभी (30) की हत्या कर दी गई है। उसकी लाश बुधवार रात को बठिंडा में उसकी गाड़ी में सड़ी-गली हालत में मिली। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कमल कौर उर्फ कंचन सोशल मीडिया पर पिछले 7 साल से एक्टिव थी, लेकिन करीब तीन साल से इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी के नाम से जानी जाने लगी। वह सोशल मीडिया पर विवादित और अश्लील रील बनाकर पोस्ट करती थी। अश्लील कंटेंट को लेकर 7 महीने पहले आतंकी अर्श डल्ला ने मारने उसे मारने की धमकी भी दी थी। कंचन पहले प्राइवेट बैंक में नौकरी करती थी। कोरोना काल में उसने नौकरी छोड़ दी थी। हालांकि नौकरी छोड़ने का कारण सामने नहीं आया है।
वह लग्जरी लाइफ की जीने की शौकीन थी। महंगे सूट पहनती थी। इसके साथ महंगे होटलों और सैलून में जाती थी। वह 9 जून को घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। ज्यादातर बड़े होटलों में या बड़े सैलून में रील बनाकर पोस्ट करती थी। अकसर खरीददारी भी बड़े शोरूमों से करती थी। खरीदारी करते समय भी वह लेडीज अंडर गारमेंट्स पर कंटेंट तैयार करके वीडियो पोस्ट करती थी।
कमल कौर उर्फ कंचन अपनी रील में जस्सी शब्द ज्यादा यूज करती थी। ये जस्सी कौन है, इस पर भी पुलिस जांच कर रही है। कंचन की कॉल डिटेल को लेकर पुलिस कुछ नंबरों की लिस्ट बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *