Spread the love

जबलपुर। मानेगांव सिद्धनगर निवासी एक युवक का शव शुक्रवार को झुंझुंरु नदी में उतराता मिला| जिसकी शिनाख्त सुनील उर्फ सोनू दाहिया के रुप में हुई| बताया गया है कि सुनील अपने मित्रों के साथ गुरुवार को नहाने के लिए झुंझुंरु नदी गया था जहां नहाते समय वह पानी में डूब गया था| उसके बाद गोताखोरों से उसकी तलाश कराई जा रही थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला| शुक्रवार को उसकी लाश पानी में उतराती मिली| पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया|
पनागर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार रांझी सिद्ध नगर मानेगांव निवासी सुनील सोनू दाहिया अपने साथियों के साथ झुंझुंरु नदी में नहाने गया था। परिजनों ने बताया कि पेशे से सुनील मजदूरी करता था। गुरुवार को काम नहीं होने के कारण वह नदी गया था। नहाते नहाते अचानक ही वह गहरे पानी में चला गया। उसका शव बरामद होने के बाद पुलिस मर्ग कायम कर मामलें की जांच कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *