Spread the love

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन झुलस गए। शवों से धुआं निकल रहा था। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे श्री पैलेस गार्डन के बाहर हुआ। गाडरवाड़ा थाना प्रभारी विक्रम रजक के मुताबिक, मैरिज गार्डन के गेट पर वहीं के कर्मचारी बड़ी सीढ़ी को धक्का देकर मेन रोड की तरफ ला रहे थे, तभी गेट के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से सीढ़ी टकरा गई। इसमें छह लोग झुलसे हैं। तीन की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। बाकी तीन गंभीर रूप से घायल हैं। एक को नरसिंहपुर रेफर किया गया है। दो मृतक गाडरवाड़ा और एक इंदौर का रहने वाला था। श्री पैलेस मैरिज गार्डन प्रकाश काबरा का है, जो गाडरवाड़ा के बड़े व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *