
तहसीलदार ने आकस्मिक रुप से खनन स्थल पहुंचकर की कार्यवाही
बालाघाट। शुक्रवार को खैरलांजी तहसील के खैरी गांव में तहसीलदार छवि पंत ने दल बनाकर अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही की। खैरलांजी तहसीलदार पंत ने बताया कि अवैध रेत खनन की शिकायत पर उन्होंने राजस्व और पुलिस का दल बनाकर बताये गए क्षेत्र पहुंची। यहां अवैध रेत खनन देखकर हडक़म्प मच गया। दल को आते देख उत्खननकर्ता भागने भी लगे, दल द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही की। खैरी गांव की वैनगंगा नदी से रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 5 ट्रैक्टर जप्त किए गए। जिसमें से दो ट्रैक्टर की ट्रॉली में रेत भरी हुई पाई गई व अन्य तीन ट्रैक्टर खाली पाए गए। सभी पांचों ट्रैक्टर को मौके से जप्त कर थाने में खड़ा किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार दुलारेलाल परते, सहायक उपनिरीक्षक सतीश गेड़ाम, पटवारी सरिता यादव, आरक्षक रामसिंह मेवाड़ा, हेमराज बकोडे और विष्णु जाट शामिल रहे।
इन ट्रेक्टरों को किया जब्त
तहसीलदार पंत ने बताया कि वैनगंगा नदी में स्वीकृत रेत खदान से बाहर ख.नं. 232 रकबा 23.738 में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 5 ट्रेक्टर पकड़े गए है। इनमें एमपी 50 ए 9287 (रेत भरी ट्राली), एमपी 50 एए 0165 (रेत भरी ट्राली), ट्रेक्टर न्यू रंग नीला स्वराज कंपनी नंबर नहीं है। खाली ट्राली ट्रैक्टर मालिक का नाम गनराज माहुले, ग्राम खैरी, ट्रैक्टर चालक का नाम रितिक पिता गनराज माहुले खैरी, एमपी 50 एए1806 (खाली ट्राली) और एमपी-50 एए 1088 (खाली ट्राली) अवैध रेत उत्खनन में शामिल रहे, जिन्हें जब्त किया गया।
