Spread the love

छिंदवाड़ा – भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के डॉक्टोरल प्रोग्राम में छिंदवाड़ा शहर के छोटी बाजार निवासी इंजीनियर सजल जैन का चयन हुआ जो जिले सहित प्रदेश ही नहीं सम्पूर्ण देश के साथ सकल जैन समाज के लिए गर्व की बात है। आई.आई.एम. अहमदाबाद भारत सरकार की एन. आई. आर. एफ. रैंकिंग में वर्षों से प्रबंधन क्षेत्र में प्रथम स्थान पर रहा है।
समाज सेवी दीपक राज जैन ने बताया कि इस वर्ष हुई चयन प्रक्रिया में सजल जैन ने प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर कैंपस इंटरव्यू और लिखित परीक्षा में जगह बनाई, जिसमें उत्तीर्ण हो कर देश भर के सर्वश्रेष्ठ 20 स्कॉलर्स में पब्लिक सिस्टम ग्रुप के ऊर्जा क्षेत्र में एक मात्र पी.एच. डी. शोधार्थी के स्थान के लिए चयनित हुए।
आपको बता दें कि सजल ने अपनी एम. टेक. इंजीनियरिंग की पढ़ाई आई.आई. टी. रुड़की से की है, जिसमें वे बैच टॉपर रहे और वर्तमान में दिल्ली स्थित कोचिंग संस्थान मेड ईजी और नेक्स्ट आई. ए. एस. में सीनियर फैकल्टी के पद पर कार्यरत है। जिसमें उनके पढ़ाए हुए अनेकों छात्रों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे कि आई. ए. एस, आई. पी. एस, आई. आर. एस, आई. ई. एस. और विभिन्न पी. एस. यू. में हुआ है। जो छिंदवाड़ा के लिए बड़ी उपलब्धि है।
सजल श्रीमती सुनीता स्वर्गीय कपूरचंदजी जैन के सुपुत्र एवं सुलभ, सौरभ, स्वप्निल जैन के छोटे भाई हैं जो बचपन से ही पढ़ाई के प्रति रूचिवंत हैं और विविध सामाजिक गतिविधियों में अब्बल रहते हैं।
सजल की उपलब्धि पर शिक्षा जगत सहित सकल जैन समाज, अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन, तारण तरण नवयुवक मंडल, सर्वोदय अहिंसा, गांधी गंज व्यापारी मंडल के साथ अनेकों संस्थानों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्वल भविष्य की मंगल कामना व्यक्त की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *