
कुंडम में दुर्घटना, 1 युवक गंभीर
जबलपुर। कुण्डम थाना अतंर्गत मोहनी तिराहा में एक एंबुलेंस ने एक बाईक को टक्कर मार दी, जिससे बाईक में सवार दो युवकों की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रुप से घायल हो गया|
कुण्डम पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौरई कला निवासी 21 वर्षीय अमन कुलस्ते गत शाम लगभग 7.30 बजे 19 वर्षीय सूर्यचंद उर्फ किस्सू सिंह और 19 वर्षीय अजय आर्मो तीनों बाईक से नए घर से चौरईकला से पुराने घर चौरई जा रहे थे तभी मोहनी तिराहा में जबलपुर तरफ से आ रही एंबुलेंस क्रमांक सीजी 15 डीटी 5080 के चालक ने तेज गति से चलाते हुए अमन की मोटर सायकल में टक्कर मार दी, जिससे तीनों मोटर सायकल सहित गिर गये और तीनों को हाथ, पैर, सिर एवं शरीर में गम्भीर चोटें आ गयीं हैं| घायलों को उपचार के लिए कुण्डम अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर अमन कुलस्ते को मृत घोषित कर दिया एवं घायल सूर्यचंद उर्फ किस्सू, अजय आर्मो को मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया, जहां पर सूर्यचंद उर्फ किस्सू की देर रात लगभग 12.15 बजे मौत हो गई| पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम मामला जांच में लिया है|
