
नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान
जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और आम रोड पर पार्किंग करने के साथ साथ अमानक नम्बर के वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने लोगों को जागरुक किया। उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक श्री संतोष कुमार शुक्ला,, यातायात गढ़ा श्री बैजनाथ प्रजापति, यातायात घमापुर श्रीमति संगीता डामोर के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा षहर के मुख्य मार्गो में किये गये अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया है। मालगोदाम चौक में हाथ ठेले, टपरे वालों के द्वारा किये गये अतिक्रमण, मालवीय चौक, सुपर मार्केट, कटंगी बाईपास, एकता मार्केट, अंधमूक बाईपास के पास किये गये अस्थाई अतिक्रमण को यातायात पुलिस द्वारा हटवाया गया। अतिक्रमण कार्यवाही दौरान पैदल भ्रमण कर मार्ग में वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग करवाया गया, एवं आम रोड पर खतरनाक तरीके से एव ंनो पार्किंग में खड़े वाहन एवं अमानक नम्बर प्लेट, सीट बेल्ट, हेलमेट न पहनने वाले के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् चालानी कार्यवाही की गई है। कटंगी बाईपास, एकता मार्केट बायपास हाईवे मार्ग में चलने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई है, इसके अतिरिक्त घमापुर चौक, रद्दी चौकी में खड़े होने वाले ईरिक्शा वाहन चालकों को यातायात निमयों से अवगत कराया जाकर हिदायत दी गई कि निर्धारित रूट अनुसार ही शहर में चलना सुनिश्चित करें अन्यथा कार्यवाही की जावेगी।
