Spread the love

जबलपुर। अधारताल पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उससे चोरी की दो मोटरसाइकिल जब्त की है। इनमें से एक मोटरसाइकिल 30 अप्रैल 2025 को बैंक आफ इंडिया सुहागी साखा से चोरी गई थी दूसरी मोटरसाइकिल रिछाई फैक्टरी से चोरी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को चिन्हत किया इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली इनमें से एक व्यक्ति रिछाई फैक्टरी के पास घूम रहा। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी बगिया टोला बड़ा पत्थर निवासी अनुराग यादव अन्नू को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पूछतांछ में उससे एक और मोटरसाइकिल जब्त की गई। एक अन्य आरोपी आदित्य उर्फ गुंडी की तलाश की गई तो पता चला कि जेल में बंद है। आरोपी अनुराग के निशानदेही पर दूसरी मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपी की गिरफ्तारी करने में थाना प्रभारी अधारताल प्रवीण कुमरे के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक रामसनेह शर्मा, प्रधान आरक्षक बृजेन्द्र लोखण्डे, अनिल दीक्षित, सुशील त्रिपाठी, आरक्षक राजेश केवट, दुर्गेश दुबे, सागर पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *