Spread the love

भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने अज्ञात शातिर जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चालाक आरोपी ने पहले तो कारोबारी के बैंक से उसके नाम पर फर्जी तरीके से चैक बुक हासिल की। इसके बाद उसमें फर्जी हस्ताक्षर करके ज्वैलर्स से करीब पौने चार लाख रुपए के सोने के सिक्के खरीद कर चैक दे दिया। इधर कारोबारी को जब इसकी जानकारी लगी तब उन्होंने बैंक से स्टॉप पेमेंट कराते हुए पुलिस में शिकायत की। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने उनके खाते से पैसे उड़ाने वाले जालसाज के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। उधर सोने के सिक्के डिलीवर करने के बाद भी पैसे न मिलने पर ज्लैलर्स की ओर से अरेरा हिल्स थाने में शिकायत की गई है। घटना करीब महीने पहले की है जिसकी जॉच के बाद अब कार्यवाही की गई है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप परलानी पिता लालचंद्र परलानी (55) ने 20 मार्च को थाने में शिकायत करते हुए बताया था की वह चौकसे नगर में रहते हैं, और कारोबारी है। उनकी फर्म गौरव इंटरप्राइजेस के नाम से है। उनका जेपी नगर में स्थित यूनियन बैंक में खाता है। अज्ञात आरोपी ने बिना उनकी जानकारी के फर्जी सिम और मोबाइल के जरिए उनके खाते की डुप्लीकेट चैक बुक हासिल कर ली थी। आरोपी ने पंजाब ज्वैलर्स से तीन लाख 81 हजार रुपए सोने के सिक्के खरीदे ओर पैमेंट करने के लिये इस चेक बुक पर जाली हस्ताक्षर करके दे दिया। 17 मार्च को वे पैसों का लेन-देन करने के लिए बैंक पहुंचे तो वहां पर उन्हें पता चला कि ठीक एक दिन पहले 16 मार्च की शाम के उनके खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 3 लाख 81 हजार 813 रुपए का भुगतान किया गया है। बैंक से मिली जानकारी से वह चौंक गए। क्योंकि एक दिन पहले वे न तो बैंक आए थे, और न ही उन्होंने किसी को इतनी बड़ी रकम का भुगतान किया था। उन्होंने उस रकम का स्टॉप पेमेंट करा दिया और मामले की शिकायत गौतम नगर थाने में कर दी। पुलिस जॉच में सामने आया की किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैंक से कारोबारी कुलदीप परवानी के नाम से चैक बुक ली थी। इस दौरान उसने परवानी की सिम का नंबर हटा दिया था। इस कारण बैंक की ओर से आने वाले मैसेज बंद हो गए थे। जांच में यह भी सामने आया की जालसाज ने मालवीय नगर स्थित पंजाब ज्वैलर्स से सोना खरीदा था। इसका भुगतान परवानी के बैंक खाते से आरटीजीएस के जरिए ही किया गया था। आरजीएस की यह प्रक्रिया जिला अदालत के पीछे स्थित युनियन बैंक से की गई। परवानी एक दिन बाद ही बैंक पहुंच गए और उन्होंने स्टॉप पेमेंट करा दिया। जिसके कारण आरटीजीस का पैसा ज्वैलर्स के खाते में नहीं पहुंचा जबकि ज्वैलर्स की ओर से सोने की डिलीवरी कर दी गई थी। इस कारण ज्वैलर्स की ओर से अरेरा हिल्स थाने में शिकायत की गई है। इधर गौतम नगर पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
दो दिन पहले ही उजागर हुआ था ऐसा ही फर्जीवाड़ा
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही कोहेफिजा थाना पुलिस ने जालसाजी का खुलासा किया है। इस मामले में आरोपी दाता कॉलोनी निवासी अंशुल आयलानी ने लेक पर्ल गार्डन में रहने वाले पड़ोसी कमलाकर खडीकर के खाते की डुप्लीकेट चैक बुक हासिल करके 41 लाख 36 हजार से अधिक सोने के सिक्के खरीद लिए थे। पुलिस को इस मामले में उसकी बहन की तलाश है। आरोपी कमलाकर खड़ीकर भी कपड़ा कारोबारी है, उसकी न्यू मार्केट में दुकान है। आरोपी ने जिस योजना से वारदात की वैसी ही प्लानिंग गौतम नगर में भी अपनाई गई है। इस बिदुं को लेकर थाना पुलिस का कहना है की फिलहाल हम यह नहीं कहा जा सकता की कोहेफिजा पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी ने गौतम नगर में जालसाजी की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है, जिसके पूरा होने पर ही सही आरोपी की जानकारी मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *