Spread the love

अजमेर। लव मैरिज से नाराज ससुराल वालों ने दामाद का पहले किडनैप किया, फिर पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसकी लहूलुहान बॉडी खाली खेत में फेंक आए। युवक के पिता ने ससुर सहित 4 रिश्तेदारों के खिलाफ अपहरण, मर्डर का मुकदमा दर्ज कराया है। युवक (मृतक) ने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी थी, पर इसको गंभीरता से नहीं लिया गया था। पुलिस अब जांच की बात कह रही है।
शनिवार दोपहर अजमेर के सिविल लाइन थाने पहुंचे पिता रामदेव ने रिपोर्ट में बताया- सहदेव 12 जून को अजमेर में नर्स भर्ती एग्जाम देने नागौर से अजमेर आया था। उसके साथ उसका दोस्त हरेन्द्र भी था। हरेंद्र ने पिता को बताया- मैं और सहदेव 13 जून दोपहर 1 बजे अजमेर रोडवेज बस स्टैंड पर घर लौटने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सहदेव का साढ़ू और बड़ी साली ललिता बस स्टैंड पर आए। वे सहदेव से बात करने लगे। सहदेव को अनहोनी का एहसास हो गया था। उसने मुझे कहा कि मैं चला जाऊं। इसके बाद सहदेव सब स्टैंड से बाहर की तरफ चला गया और लौटकर नहीं आया। न घर पहुंचा। शनिवार दोपहर पिता ने आरोप लगाया था- सहदेव के चाचा ससुर, साढ़ू, साली, ससुर व अन्य लोगों ने बेटे का अपहरण कर लिया। वे उसके साथ अनहोनी कर सकते हैं। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। शाम को सहदेव की बॉडी मिल गई। अजमेर सिविल लाइन थाने के शंभू सिंह ने बताया- सहदेव राम (28) पुत्र रामदेव नागौर के रोल थाना इलाके के गांव रातंगा का रहने वाला था। उसका शव जायल (नागौर) के एक गांव के खेत में शनिवार शाम को बरामद हुआ। अजमेर से सिविल लाइन पुलिस जायल पहुंची और शव को जायल हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *